फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए असम और मेघालय, सस्ता है टूर पैकेज, मिल रही ये सुविधाएं

Sat, 18 Jan 2025 06:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां का शांत वातावरण किसी भी आने वाले पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर सकता है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के असम और मेघालय टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Assam And Meghalaya Tour Package - फोटो : AdobeStock
IRCTC Assam And Meghalaya Tour Package: अगर आप हाल फिलहाल में किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको देश के दो खूबसूरत राज्यों मेघालय और असम में घूमने का मौका मिल रहा है। उत्तर पूर्व के ये दोनों राज्य प्राकृतिक रूप से काफी सुंदर हैं।

प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यहां की सांस्कृतिक विविधता और परंपराएं भी काफी जानी जाती हैं। मेघालय में स्थित चेरापूंजी और मासिनराम को भारत के सबसे वर्षा वाले क्षेत्रों में गिना जाता है। इसके अलावा यहां का शांत वातावरण किसी भी आने वाले पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर सकता है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के असम और मेघालय टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Assam And Meghalaya Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ASSAM AND MEGHALAYA है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 12 फरवरी, 2025 को इंदौर से हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको 7 रातों और 8 दिनों तक घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Assam And Meghalaya Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको फ्लाइट में यात्रा करने का मौका मिल रहा है। वहीं बाकी जगहों पर आपको कैब के माध्यम से घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर का पैकेज कोड WBA058 है। 

4 of 5
IRCTC Assam And Meghalaya Tour Package - फोटो : AdobeStock
यात्रा के दौरान आपको चेरापूंजी / गुवाहाटी / काजीरंगा / मावल्यान्नॉन्ग / शिलांग घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के साथ इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको खाने पीने से लेकर रुकने की कोई चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा खाने-पीने और ठहरने का बंदोबस्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Assam And Meghalaya Tour Package - फोटो : Adobe Stock
वहीं बात किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको 64,900 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 48,900 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 47,650 रुपये किराया देना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें