Advance Train Reservation Rules: भारतीय रेलवे में सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में बहुत से लोग कंफर्म टिकट पाने के लिए दो महीने पहले से ही टिकट बुक करने लगते हैं। मगर अक्सर ये देखने को मिलता है कि दो महीने बाद की टिकटें भी तुरंत बुक हो जाती हैं और टिकटें वेटिंग हो जाती हैं। त्योहार के सीजन में , गर्मियों की छुट्टियों में या शादियों के दिनों में तो ये समस्या और भी बढ़ जाती हैं।
ऐसे में अगर आप भी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपको यह सटीक जानकारी होना बेहद जरूरी है कि एडवांस रिजर्वेशन का ऑनलाइन और काउंटर स्लॉट रोजाना कितने बजे खुलता है। सही समय पर लॉगिन करके आप आसानी से अपनी पसंदीदा सीट बुक कर सकते हैं।