फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment: दिवाली पर इस सरकारी स्कीम में करें 5 हजार रुपये का निवेश, कुछ सालों में इकट्ठा कर लेंगे 16.27 लाख

Thu, 24 Oct 2024 05:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
PPF Investment: दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में 16.27 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। दिवाली के शुभ अवसर पर आप अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आज हम आपको जिस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम है।

इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। देश में पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम काफी लोकप्रिय है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आपको 15 सालों के लिए अपने बचत के पैसों को निवेश करना होता है। 15 सालों के मैच्योरिटी पीरियड के खत्म होने के बाद आप पांच-पांच सालों के लिए अपनी निवेश अवधि को और बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। अगर आप लंबी समयावधि के लिए किसी अच्छी योजना में निवेश करना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। 

4 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप पांच हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में 16.27 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको पीपीएफ योजना में खाता खुलवाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock
पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाने के बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये की बचत करके सालाना 60 हजार रुपये का निवेश इस स्कीम में करना है। यह निवेश आपको कुल 15 सालों के लिए करना होगा। वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर अगर कैलकुलेट करें तो मैच्योरिटी के समय आपके पास पूरे 16,27,284 रुपये होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें