फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या होता है अंतर? जानिए आपके लिए कौन सा एसी है बेस्ट

Tue, 14 Apr 2026 04:29 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में एसी खरीदते समय इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर के बीच चुनाव करना आसान नहीं होता। सही फैसला लेने के लिए दोनों तकनीकों के अंतर को समझना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
Inverter AC Vs Non Inverter AC - फोटो : AI
गर्मी बढ़ते ही एयर कंडीशनर की मांग तेजी से बढ़ जाती है। गर्मी के सीजन में एसी की सेल काफी ज्यादा होती है। वहीं एसी खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल होता है कि इन्वर्टर एसी लें या नॉन इन्वर्टर एसी। अगर आप भी एसी खरीदने जा रहे हैं, तो दोनों के बीच का अंतर समझना जरूरी है। यह सीधे आपके बिजली बिल और कूलिंग अनुभव को प्रभावित करने का काम करता है। आज के समय में ऊर्जा दक्षता और लंबे समय तक उपयोग को ध्यान में रखते हुए सही एसी का चयन करना बेहद अहम हो गया है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या अंतर होता है? और आपके लिए बेस्ट कौन सा एसी है?
विज्ञापन

2 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
इन्वर्टर एसी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कंप्रेसर लगातार अपनी स्पीड को एडजस्ट करता रहता है। कंप्रेशर कमरे के तापमान के अनुसार काम करता है और बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता। इस कारण बिजली की खपत कम होती है और तापमान भी स्थिर रहता है। इन्वर्टर एसी की तकनीक खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतर है जो लंबे समय तक एसी का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
वहीं नॉन इन्वर्टर एसी का जो कंप्रेसर होता है, वह एक निश्चित स्पीड पर काम करता है। इसमें कमरे का तापमान जैसे ही सेट स्तर तक पहुंचता है उसके बाद कंप्रेसर बंद हो जाता है। वहीं तापमान बढ़ने पर यह फिर से चालू हो जाता है। इसके ऑन-ऑफ होने प्रक्रिया के कारण बिजली की खपत ज्यादा होती है। इसके अलावा तापमान में उतार-चढ़ाव भी महसूस होता है। गौर करने वाली बात है कि इसकी शुरुआती कीमत इन्वर्टर एसी की तुलना में कम होती है। 

4 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
इन्वर्टर एसी कीमत में महंगे जरूर होते हैं। वहीं लंबे समय में बिजली की बचत के कारण यह किफायती साबित हो सकते हैं। इसके अलावा नॉन इन्वर्टर एसी उन लोगों के लिए सही विकल्प हो सकता है जो कम बजट में एसी खरीदना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
अगर आप रोजाना लंबे समय तक एसी का उपयोग करते हैं और बिजली बिल कम रखना चाहते हैं, तो इन्वर्टर एसी बेहतर विकल्प है। वहीं सीमित उपयोग और कम बजट के लिए नॉन इन्वर्टर एसी भी ठीक रहेगा। आप अपनी जरूरत, बजट और उपयोग के आधार पर सही एसी का चुनाव कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें