फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Insurance Tips: खरीदने जा रहे हैं नया इंश्योरेंस, तो जान लें ये जरूरी बातें

Fri, 09 Sep 2022 12:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Insurance Tips: Types of Insurance Cover - फोटो : istock
Insurance Tips: इंश्योरेंस आपको किसी अप्रत्याशित या प्रतिकूल घटना के कारण हुए आर्थिक घाटे का बीमा कवर प्रदान करता है। इसके अंतर्गत आपको एक नियमित समय अवधि पर इंश्योरेंस कवर के लिए कुछ प्रीमियम को जमा करना होता है। ये प्रीमियम आप मासिक, क्वार्टली और सालाना भर सकते हैं। आपके प्रीमियम की कीमत के आधार पर आपके इंश्योरेंस कवर की राशि तय होती है। अगर भविष्य में आपके साथ कोई हादसा होता है। इस स्थित में आपको बीमा कवर का लाभ मिलता है। इंश्योरेंस मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं। इनमें लाइफ इंश्योरेंस और जनरल इंश्योरेंस शामिल हैं। इन दोनों इंश्योरेंस के भी कई प्रकार होते हैं। ऐसे में अगर आप इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीदने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं इनके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Insurance Tips: Types of Insurance Cover - फोटो : iStock

लाइफ इंश्योरेंस 

लाइफ इंश्योरेंस के प्रकारों में टर्म इंश्योरेंस, इंडोमेंट पॉलिसी और मनी बैक पॉलिसी आती है। जीवन बीमा इंश्योरेंस प्रोवाइडर और बीमा को खरीदने वाले व्यक्ति के बीच समझौता है। इसमें बीमित व्यक्ति के जीवन को कवर किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Insurance Tips: Types of Insurance Cover - फोटो : iStock
इसके अंतर्गत अगर बीमाधारक की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में नामांकित व्यक्ति को कवर की राशि प्रदान की जाती है। ये बीमा कवर व्यक्ति की गैर-मौजूदगी में उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है।

4 of 5
Insurance Tips: Types of Insurance Cover - फोटो : iStock

जनरल इंश्योरेंस 

जनरल इंश्योरेंश में स्वास्थ्य बीमा, मोटर इंश्योरेंस, होम इंश्योरेंस, ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल हैं। इसमें एक खास संपत्ति को लेकर इंश्योरेंस प्रोवाइडर और बीमाधारक के बीच समझौता होता है। इसमें बीमा कंपनी बीमाधारक की संपत्ति के साथ हुए नुकसान की भरपाई करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Insurance Tips: Types of Insurance Cover - फोटो : iStock
हालांकि, कई आधारों पर ये पॉलिसी अलग-अलग हो सकती है। एक तरफ जहां लाइफ इंश्योरेंस व्यक्ति के लाइफ रिस्क को कवर करती है। वहीं दूसरी तरफ जनरल इंश्योरेंस वाहन, घर, स्वास्थ्य को कवर करने का काम करती है। ऐसे में अगर आप नए इंश्योरेंस कवर को खरीदने जा रहे हैं, तो आपको इन बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें