विधवा महिला को कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में पेंशन कितनी मिलती है?
इस योजना में महिलाओं की उम्र के हिसाब से उन्हें हर महीने पेंशन देने का प्रावधान है जैसे:-
- अगर किसी विधवा महिला की उम्र 40 से 79 साल के बीच है, तो ऐसी विधवा महिलाओं को 300 रुपये महीना पेंशन देने का प्रावधान है
- अगर किसी महिला की उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक है, तो हर महीने 500 रुपये पेंशन मिलती है
- पेंशन के पैसे सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजे जाते हैं
नोट:- कई राज्य सरकारें अपनी तरफ से इस पेंशन में अतिरिक्त राशि भी जोड़ते हैं।