फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pension Scheme: विधवाओं को सरकार हर महीने देती है पेंशन, आवेदन के तरीके से मिलने वाले लाभ तक सबकुछ यहां जानें

Sat, 01 Aug 2026 03:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indira Gandhi National Widow Pension Scheme Kya Hai: क्या आप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो यहां जान लें क्योंकि इसके तहत केंद्र सरकार विधवाओं को पेंशन देती है।
विज्ञापन
1 of 6
विधवा महिला को कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Amar Ujala AI
Indira Gandhi National Widow Pension Yojana: भारत सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है जिससे लगभग हर वर्ग को अलग-अलग तरह के लाभ मिल रहे हैं।

इसी क्रम में भारत सरकार विधवाओं को पेंशन देने का काम भी करती है जिसके लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना चल रही है। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं इस योजना के बारे में और जानेंगे इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं और इसमें विधवाओं को कितनी पेंशन मिलती है...
विज्ञापन

2 of 6
विधवा महिला को कितनी पेंशन मिलती है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना क्या है?
  • इस योजना को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत संचालित किया जाता है
  • जिस महिला के पति का निधन हो जाता है, उसे इस योजना के तहत हर महीने पेंशन देने का प्रावधान है
  • विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए इस योजना का संचालन भारत सरकार करती है
विज्ञापन

3 of 6
विधवा महिला को कितनी पेंशन मिलती है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
  • वे महिलाएं जो विधवा हैं, जिनकी उम्र 40 से 79 साल के बीच है
  • वे महिलाएं जिनका परिवार गरीबी रेखा यानी BPL की श्रेणी में आता है
  • ध्यान रहे इसमें सिर्फ वे महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जो भारतीय नागरिक हैं

4 of 6
विधवा महिला को कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में पेंशन कितनी मिलती है?

इस योजना में महिलाओं की उम्र के हिसाब से उन्हें हर महीने पेंशन देने का प्रावधान है जैसे:-
  • अगर किसी विधवा महिला की उम्र 40 से 79 साल के बीच है, तो ऐसी विधवा महिलाओं को 300 रुपये महीना पेंशन देने का प्रावधान है
  • अगर किसी महिला की उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक है, तो हर महीने 500 रुपये पेंशन मिलती है
  • पेंशन के पैसे सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजे जाते हैं

नोट:- कई राज्य सरकारें अपनी तरफ से इस पेंशन में अतिरिक्त राशि भी जोड़ते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
विधवा महिला को कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना से जुड़ने के लिए डॉक्यूमेंट्स क्या चाहिए?
  • आधार कार्ड, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, आयु का प्रमाण 
  • राशन कार्ड या वोटर आईडी , बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो औ एक एक्टिव मोबाइल नंबर चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधवा महिला को कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना आवेदन का तरीका क्या है?
  • आवेदन के लिए आप उमंग एप या योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं
  • यहां पर अपना अकाउंट बना लें और फिर लॉगिन करें
  • इसके बाद IGNWPS योजना सर्च करनी है और फिर आवेदन फॉर्म भरना है
  • फॉर्म के साथ जरूरी डाक्यूमेंट्स की कॉपी अपलोड कर दें
  • अब आवेदन सबमिट कर दें और आपका आवेदन हो जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें