फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं भारत के इस सबसे लंबे बस रूट के बारे में? 37 घंटे में कराता है 4 राज्यों की सैर

Thu, 16 Apr 2026 05:44 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको भारत के सबसे लंबी दूरी का सफर तय करने वाली बस के बारे में पता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Indias Longest Bus Route - फोटो : AI
अक्सर लोग लंबी दूरी का सफर तय करने के लिए ट्रेन या फ्लाइट का विकल्प चुनते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि देश की सबसे लंबी दूरी का सफर तय करने वाली बस कौन सी है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में एक ऐसा बस रूट भी है, जो अपनी लंबाई और समय के कारण अक्सर चर्चा में रहता है। यह रूट बेंगलुरु से जोधपुर तक जाता है और इसे पूरा करने में करीब 37 घंटे का समय लगता है। इस दौरान लगभग 1950 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। इस बस से सफर करने पर यात्रियों को रास्ते भर बदलते भारत को देखने का मौका मिलता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Indias Longest Bus Route - फोटो : AdobeStock
भारत की सबसे लंबी दूरी का सफर तय करने वाली यह बस कर्नाटक से निकलकर महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान से होकर गुजरती है। इस दौरान हर राज्य का अपना अलग रंग, भाषा और खान-पान इस यात्रा को काफी रोचक बना देता है। यह सफर एक तरह से मिनी इंडिया टूर जैसा महसूस होता है।
विज्ञापन

3 of 5
Indias Longest Bus Route - फोटो : AdobeStock
अपनी यात्रा के दौरान यह बस रास्ते में आने वाले कई छोटे-बड़े शहरों और ढाबों पर रुकती है। इससे यात्रियों को आराम करने का भी समय मिलता है। इन स्टॉप्स पर लोग स्थानीय खाने का स्वाद ले सकते हैं और कुछ देर के लिए तरोताजा हो सकते हैं।

Home Loan: होम लोन की EMI बन गई है सिरदर्द? अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स बचेगा लाखों का ब्याज

4 of 5
Indias Longest Bus Route - फोटो : AdobeStock
आजकल इस रूट पर चलने वाली बसों में कई आधुनिक सुविधाएं भी होती हैं। इनमें आरामदायक सीटें, एसी, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और बेहतर सस्पेंशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस कारण यात्रियों को इतनी लंबी दूरा का सफर तय करने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indias Longest Bus Route - फोटो : AdobeStock
अगर आप सफर का असली मजा लेना चाहते हैं, तो बैंगलुरु से जोधपुर तक सफर तय कर सकते हैं। यह यात्रा थोड़ी थकान भरी हो सकती है, लेकिन इस सफर में आपको अलग यात्रा का अनुभव मिलेगा। 

AC Tips: इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या होता है अंतर? जानिए आपके लिए कौन सा एसी है बेस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें