Indian Railways: हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसे देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के विभिन्न शहरों को एक दूसरे से जोड़ती हैं। भारतीय रेलवे ने देश के लगभग हर मुख्य स्थानों पर रेलवे स्टेशन बना रखा है, जहां से यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक जाने की ट्रेन आसानी से मिल जाती है।
भारतीय रेलवे यात्रा का सुविधाजनक और किफायती साधन है। इसमें सफर करने पर आपके ज्यादा पैसे खर्च नहीं होते हैं। इसी वजह से किन्हीं दूसरे यातायात के साधनों में सफर करने की बजाए ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -