फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: क्या आपको पता है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

Sun, 19 Jan 2025 03:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways: क्या आपको इस बारे में पता है कि भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
Indian Railways: हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसे देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के विभिन्न शहरों को एक दूसरे से जोड़ती हैं। भारतीय रेलवे ने देश के लगभग हर मुख्य स्थानों पर रेलवे स्टेशन बना रखा है, जहां से यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक जाने की ट्रेन आसानी से मिल जाती है।

भारतीय रेलवे यात्रा का सुविधाजनक और किफायती साधन है। इसमें सफर करने पर आपके ज्यादा पैसे खर्च नहीं होते हैं। इसी वजह से किन्हीं दूसरे यातायात के साधनों में सफर करने की बजाए ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
भारत का सबसे बड़े रेलवे स्टेशन हावड़ा रेलवे स्टेशन है। इसकी गिनती भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में की जाती है। हावड़ा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्मों की संख्या कुल 23 है। इसके अलावा इस रेलवे स्टेशन पर कुल 26 ट्रैक्स हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
इस रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में ट्रेनों की आवाजाही होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हावड़ा रेलवे स्टेशन से रोज 360 यात्री ट्रेनें होकर गुजरती हैं। वहीं सियालदह रेलवे स्टेशन को भारत का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कहा जाता है। 

Indian Railways: 5 घंटे में तय करती है 46 किलोमीटर का सफर, जानिए कौन-सी है भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन?

4 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्टेशन से रोजाना 320 ट्रेनें होकर गुजरती हैं। इस रेलवे स्टेशन पर कुल 27 ट्रैक और 21 प्लेटफॉर्म हैं। वहीं मुंबई के छत्रपति शिवाजी राव टर्मिनस की गिनती भी भारत के बड़े रेलवे स्टेशनों में की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
इस रेलवे स्टेशन पर कुल प्लेटफॉर्मों की संख्या 18 है। वहीं यहां पर कुल 20 ट्रैक हैं। इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम भी उत्तर भारत के व्यवस्त रेलवे स्टेशनों में शुमार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें