देश में ऐसे कई यात्री हैं, जो ट्रेनों में सफर करने के लिए जनरल टिकट की बुकिंग करते हैं। हालांकि, आज के इस डिजिटल युग में भारतीय रेलवे की कई सेवाओं का लाभ आप डिजिटली उठा सकते हैं। आप भारतीय रेलवे के यूटीएस एप्लीकेशन की मदद से जनरल टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि ऑनलाइन बुक किया गया जनरल टिकट कितने देर के लिए वैध रहता है।
कई बार देखने को मिलता है कि यात्री ऑनलाइन जनरल टिकट तो बुक कर लेते हैं लेकिन प्लेटफॉर्म पर ठीक समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। इस कारण कई यात्रियों का अक्सर सवाल रहता है कि जनरल टिकट की वैलिडिटी कितनी देर के लिए रहती है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।