भारतीय ट्रेनों में हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा देश के लगभग हर प्रमुख स्थान पर रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं, ताकि यात्रियों को विभिन्न जगहों पर जाने के लिए उनके निकटतम स्थान से ट्रेन आसानी से मिल सके। यही नहीं भारत का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इस कारण देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण योगदान है।
यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। अक्सर जब हम ट्रेन में सफर करने के लिए रेलवे स्टेशन पर जाते हैं उस दौरान कई ट्रेनों के कोच पर M1 का बोर्ड लगा हुआ देखते हैं।