भारत की लाइफलाइन कही जाने वाली रेलवे से हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। ट्रेन में रिजर्वेशन टिकट मिलने में मुश्किल न हो इसलिए कई हफ्तों या महीनों पहले ही टिकट बुक करवानी पड़ती है। कई बार किसी कारणवश ऐन मौके पर ट्रेन कैंसिल भी कर दी जाती है। ऐसे में लोगों को काफी असुविधा होती है। हाल ही में देशभर में कोरोना और सर्दी का प्रकोप देख कर भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है या उसका रूट बदल दिया है। ऐसे में लोगों की पहले से बुक की हुई यात्रा कैंसिल होने पर असुविधा हो रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं, और टिकट भी कैंसिल करवानी पड़ रही है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं टिकट कैंसिल कराने की पूरी प्रक्रिया। हालांकि अगर आपने टिकट ऑनलाइन कराई थी तो ट्रेन रद्द होने पर आपको टिकट कैंसिल कराने की जरूरत नहीं है।