फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Engine: ट्रेनों के इंजन का रंग लाल, नीला, सफेद या पीला क्यों होता है? जानिए इसके पीछे की असली वजह

Sat, 11 Jul 2026 04:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train Ke Engine Red Blue White Aur Yellow Kyo Hota Hai: ट्रेनों के इंजन अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं? क्या आप इसके पीछे की असल वजह जानते हैं? चलिए जानते हैं ट्रेनों के अलग-अलग रंग होने की वजह।
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेन के कौन से रंग के इंजन का क्या मतलब होता है? - फोटो : Amar Ujala AI
Indian Railways Train Engine Colour: भारतीय रेलवे की हर रोज एक बड़ी संख्या में ट्रेनें यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ती है। जनरल क्लास से लेकर एसी क्लास तक में आप अपने हिसाब से सफर कर सकते हैं।

आप भी अगर रेलवे स्टेशन गए हैं, तो आपने एक चीज जरूर नोटिस की होगी कि ट्रेनों के इंजन अलग-अलग रंग के होते हैं यानी कोई इंजन लाल रंग का होता है, तो कोई नीला और कोई सफेद तो कोई पीले रंग का होता है। पर क्या आप इसकी वजह जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं ट्रेनों के इंजन अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ट्रेन के कौन से रंग के इंजन का क्या मतलब होता है? - फोटो : AI Generated
ट्रेनों के इंजन क्यों होते हैं अलग-अलग रंग के?
  • दरअसल, ट्रेनों के इंजन इसलिए अलग-अलग रंग के होते हैं क्योंकि इनसे ट्रेनों का पता चलता है
  • कौन सी ट्रेन सुपरफास्ट है या कौन सी ट्रेन सामान्य पैसेंजर या मेल ट्रेन है
  • ये आप इंजन के रंग से पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेन के कौन से रंग के इंजन का क्या मतलब होता है? - फोटो : AI Generated
नीला रंग का इंजन कौन सी ट्रेनों का होता है?
  • आपने नीले रंग का इंजन देखा होगा
  • दरअसल, ये इंजन सुपरफास्ट, राजधानी और दूरंतों जैसी प्रीमियम और तेज गति वाली ट्रेनों में लगता है
  • नीले रंग के इंजन से आप पहचान सकते हैं कि ये तेज स्पीड वाली ट्रेन है

4 of 6
ट्रेन के कौन से रंग के इंजन का क्या मतलब होता है? - फोटो : AI Generated
सफेद रंग का इंजन क्या बताता है?
  • आपने सफेद रंग का इंजन भी देखा होगा
  • ये सफेद रंग के इंजन अत्यधिक शक्तिशाली इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव होते हैं
  • जान लीजिए ये इंजन बिजली से चलने वाले होते हैं
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेन के कौन से रंग के इंजन का क्या मतलब होता है? - फोटो : AI Generated
लाल रंग का इंजन कौन सी ट्रेनों में लगता है?
  • अगर आपने लाल रंग का इंजन देखा है?
  • तो जान लें कि ये लाल रंग के इंजन आमतौर पर सामान्य पैसेंजर या मेल ट्रेनों में लगाए जाते हैं
  • लाल रंग के इंजन मेल या सामान्य ट्रेनों को खींचने का काम करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रेन के कौन से रंग के इंजन का क्या मतलब होता है? - फोटो : AI Generated
पीले रंग का इंजन किस ट्रेन में लगता है?
  • पीले रंग के इंजन सवारी ढोने वाली ट्रेनों में इस्तेमाल नहीं होते हैं
  • दरअसल, ये इंजन ट्रैक की मरम्मत, मेंटेनेंस और निरीक्षण करने के लिए इस्तेमाल में लाए जाते हैं
  • आपने इन इंजन को ट्रैक पर वहां जरूर देखा होगा, जहां पर मरम्मत का कार्य चल रहा होता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें