Indian Railways: रोजाना करोड़ों लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। भारतीय रेलवे का नेटवर्क पूरे देशभर में फैला हुआ है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करता है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन में सफर करने वाले यात्री बेवजह ही किसी खास जगह पर रुकने के लिए ट्रेन चेन की पुलिंग कर देते हैं। बिना किसी वजह के ट्रेन चेन की पुलिंग करना गैर कानूनी है। ऐसा करने पर आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है। चेन की पुलिंग करने से ट्रेन में सफर कर रहे दूसरे यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भारतीय रेलवे कुछ विशेष परिस्थितियों में ही ट्रेन चेन पुलिंग करने की अनुमति देता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -