Train Rules: ट्रेन से सफर करने के लिए लोग कई दिन पहले ही टिकट बुक करा लेते हैं, लेकिन कभी-कभी अचानक कोई जरूरी काम आ जाने से यात्रा का प्लान बदलना पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में सबसे पहले टिकट कैंसिल कराने और रिफंड की चिंता सताने लगती है। हालांकि, भारतीय रेलवे के नियमों में एक ऐसी सुविधा भी है, जिसके बारे में बहुत कम यात्रियों को जानकारी होती है। इसके तहत कुछ खास परिस्थितियों में कंफर्म टिकट पर यात्री का नाम बदलवाया जा सकता है।
इसका मतलब है कि अगर टिकट बुक कराने वाला व्यक्ति यात्रा नहीं कर सकता, तो उसकी जगह कोई दूसरा पात्र व्यक्ति सफर कर सकता है। लेकिन यह सुविधा सभी के लिए नहीं है। इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं। तो चलिए जानते हैं ट्रेन टिक ट्रांसफर का नियम क्या है और किन यात्रियों को इसका लाभ मिलता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...