फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: क्या अपनी ट्रेन टिकट किसी और के नाम कर सकते हैं ट्रांसफर? जानें क्या कहता है रेलवे का नियम

Tue, 17 Nov 2026 10:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Indian Railways Ticket Transfer Rules: भारतीय रेलवे की ट्रेनों से हर रोज एक बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं
  • अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको रेलवे के नियमों के बारे में पता होना जरूरी हो जाता है
विज्ञापन
1 of 7
ट्रेन टिकट पर नाम बदलने का क्या नियम है? - फोटो : Amar Ujala AI
Train Rules: ट्रेन से सफर करने के लिए लोग कई दिन पहले ही टिकट बुक करा लेते हैं, लेकिन कभी-कभी अचानक कोई जरूरी काम आ जाने से यात्रा का प्लान बदलना पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में सबसे पहले टिकट कैंसिल कराने और रिफंड की चिंता सताने लगती है। हालांकि, भारतीय रेलवे के नियमों में एक ऐसी सुविधा भी है, जिसके बारे में बहुत कम यात्रियों को जानकारी होती है। इसके तहत कुछ खास परिस्थितियों में कंफर्म टिकट पर यात्री का नाम बदलवाया जा सकता है।

इसका मतलब है कि अगर टिकट बुक कराने वाला व्यक्ति यात्रा नहीं कर सकता, तो उसकी जगह कोई दूसरा पात्र व्यक्ति सफर कर सकता है। लेकिन यह सुविधा सभी के लिए नहीं है। इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं। तो चलिए जानते हैं ट्रेन टिक ट्रांसफर का नियम क्या है और किन यात्रियों को इसका लाभ मिलता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ट्रेन टिकट पर नाम बदलने का क्या नियम है? - फोटो : AI Generated
किन लोगों के नाम कर सकते हैं ट्रेन टिकट ट्रांसफर?
  • रेलवे के नियमों के अनुसार, व्यक्तिगत टिकट पर नाम बदलवाकर परिवार के कुछ नजदीकी सदस्यों के नाम वो टिकट ट्रांसफर किया जा सकता है
  • यानी अगर आप किसी वजह से ट्रेन में सफर नहीं कर पा रहे हैं, तो अपना कंफर्म टिकट परिवार के इन सदस्यों में से किसी एक के नाम पर ट्रांसफर करा सकते हैं
विज्ञापन

3 of 7
ट्रेन टिकट पर नाम बदलने का क्या नियम है? - फोटो : AI Generated
किन लोगों के नाम ट्रांसफर करवाया जा सकता है ट्रेन टिकट?
  • इसमें पिता, माता, भाई, बहन, बेटा, बेटी, पति और पत्नी शामिल हैं
  • हालांकि, दोस्त, पड़ोसी, चाचा, मामा या किसी अन्य परिचित के नाम पर सामान्य रूप से यह सुविधा नहीं मिलती
  • इसके लिए ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम 24 घंटे पहले आवेदन करना जरूरी है

4 of 7
ट्रेन टिकट पर नाम बदलने का क्या नियम है? - फोटो : AI Generated
क्या छात्रों और बारातियों के लिए भी है कोई सुविधा?
  • रेलवे ने कुछ विशेष समूहों के लिए भी टिकट ट्रांसफर का प्रावधान रखा है
  • किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान के छात्र का टिकट उसी संस्थान के दूसरे छात्र के नाम किया जा सकता है
  • इसके लिए संस्थान के प्रमुख को ट्रेन छूटने से कम से कम 48 घंटे पहले लिखित आवेदन देना होगा
विज्ञापन

5 of 7
ट्रेन टिकट पर नाम बदलने का क्या नियम है? - फोटो : AI Generated
  • बारात में शामिल किसी यात्री की जगह दूसरे व्यक्ति को भेजने के लिए भी नाम बदलवाया जा सकता है
  • इसके लिए बारात के समूह का मुखिया कम से कम 48 घंटे पहले आवेदन कर सकता है
विज्ञापन

6 of 7
ट्रेन टिकट पर नाम बदलने का क्या नियम है? - फोटो : AI Generated
NCC कैटेड से लेकर सरकारी अफर तक के लिए भी है सुविधा
  • एक NCC कैडेट की जगह दूसरे कैडेट का नाम टिकट पर दर्ज कराया जा सकता है
  • इसके लिए समूह के प्रभारी अधिकारी को कम से कम 24 घंटे पहले आवेदन देना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रेन टिकट पर नाम बदलने का क्या नियम है? - फोटो : AdobeStock
  • आधिकारिक काम से यात्रा करने वाले कर्मचारी की जगह किसी दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगने पर सक्षम अधिकारी के लिखित अनुरोध से टिकट ट्रांसफर कराया जा सकता है
  • इसके लिए भी 24 घंटे पहले आवेदन करना होगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें