Indian Railways Ticket Cancellation Charges: करोड़ों यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यात्रियों को सफर के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। गौरतलब बात है कि भारतीय ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। अगर आपको दिल्ली से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड या पश्चिम बंगाल जाना है, तो ट्रेन में कंफर्म टिकट बुक करना काफी मुश्किल काम होता है। ऐसे में सीट रिजर्वेशन कराने के लिए लोग काफी पहले से ही अपने टिकट की बुकिंग करा लेते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि लोग टिकट तो काफी पहले ही बुक करा लेते हैं लेकिन वो किसी जरूरी कारण के चलते ट्रेन में सफर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उन्हें टिकट कैंसिल कराना पड़ता है। अगर आप ट्रेन टिकट को कैंसिल करा रहे हैं। इस स्थिति में आपको कुछ नियमों को जरूर जान लेना चाहिए।