IRCTC Train Ticket Booking Process In Hindi: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। देश के अलग-अलग कोन में ट्रेनें चलाई जाती है ताकि लोग आरामदायक सफर करते हुए अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सके। ट्रेन में आरामदायक सीटों के अलावा, एसी की सुविधा और खानपान की भी व्यवस्था होती है। साथ ही ट्रेन में शौचालय भी होता है, ताकि सफर के दौरान लोगों को दिक्कत न हो। ऐसे में अगर आपको ट्रेन से कहीं का सफर करना है तो इसके लिए आपके पास ट्रेन टिकट होना चाहिए।
इस ट्रेन को आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से प्राप्त कर सकते हैं। पर देखने में आता है कि कई लोग बाहर किसी साइबर कैफे या ब्रोकर से ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं जिसके लिए आपको अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं। पर अगर आप चाहें तो खुद ही अपना ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं और ब्रोकर को देने वाला अतिरिक्त चार्ज भी बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...