फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेनों में करने जा रहे हैं सफर, तो जान लें ये बातें, वरना जाना पड़ सकता है जेल

Sun, 25 Sep 2022 12:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है। इसकी गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। भारतीय रेलवे किसी और साधनों की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित और सुगम माध्यम है। इसी वजह से रोजाना करोड़ों लोग ट्रेनों में सफर करना पसंद करते हैं। यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे समय समय पर कई नियमों में बदलाव करता रहता है। वहीं यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ऐसे में रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। अगर आप भी ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं, ऐसे में आपको इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप ट्रेन में सफर करते समय इन नियमों का उल्लंघन करते हैं। इस स्थिति में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों का बारे में, जिनका विशेष ध्यान भारतीय रेलवे में सफर करते समय रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे में सफर करते समय आपको भूलकर भी केरोसिन, सूखी घास, स्टोव, गैस सिलेंडर, माचिस, पटाखे, मिट्टी का तेल जैसी चीजों को अपने साथ नहीं ले जाना चाहिए। इन वस्तुओं से आग फैलने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इन चीजों को ट्रेन में ले जाना प्रतिबंधित है। अगर आप आग फैलाने वाली इन चीजों को ट्रेनों में साथ ले जाते हैं। ऐसे में आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इसके अलावा रेल परिसर में धूम्रपान या स्मोकिंग करना प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा आपको जुर्माने का भुगतान भी करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
आपको ट्रेन में सफर करते वक्त बेवजह चेन की पुलिंग नहीं करनी चाहिए। बेवजह ट्रेन चेन की पुलिंग करना अपराध है। ऐसा करने पर आपको जुर्माने के साथ जेल भी हो सकती है। अगर आप ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं, तो आपको इन नियमोें के बारे में पता होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें