फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: 5 घंटे में तय करती है 46 किलोमीटर का सफर, जानिए कौन-सी है भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन?

Mon, 13 Jan 2025 04:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Slowest Train Of India: क्या आपको इस बारे में पता है कि देश की सबसे धीमी ट्रेन कौन-सी है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
Slowest Train Of India: देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक अहम योगदान है। इसी वजह से इसको देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। इसका एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। किन्हीं दूसरे साधनों की तुलना में भारतीय रेलवे सफर का काफी सुविधाजनक और किफायती साधन है। इसी वजह से हर रोज लाखों की संख्या में लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे रोजगार का भी एक प्रमुख जरिया है।

भारतीय रेलवे देश में लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार प्रदान कर रहा है। इसके अलावा भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। देश में ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे लंबे समय से कई योजनाओं पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में वंदे भारत जैसी कई ट्रेनें देखने को मिल रही हैं। वहीं क्या आपको देश की सबसे धीमी ट्रेन कौन-सी है? इस बारे में पता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
"मेट्टुपालयम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन" भारत की सबसे धीमी सफर करने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन 5 घंटे का समय 46 किलोमीटर की दूरी को तय करने के लिए लेती है। कई बार इस ट्रेन को 46 किलोमीटर का सफर करने में 5 की बजाए 6 से 7 घंटे का भी समय लग जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
मेट्टुपालयम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन को नीलगिरी माउंटेन ट्रेन भी कहा जाता है। मेट्टुपालयम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन को तमिलनाडु के मेट्टुपालयम रेलवे स्टेशन से ऊटी के उदमंडल रेलवे स्टेशन के बीच चलाया जाता है। 

LIC Scheme: एलआईसी चला रहा यह शानदार योजना, 200 रुपये करें निवेश, एकमुश्त मिलेंगे 28 लाख

4 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
46 किलोमीटर की दूरी का सफर यह ट्रेन केलर, कुन्नुर, वेलिंगटन, लवडेल, ऊटाकमुंड स्टेशन से होकर पूरा करती है। नीलगिरी माउंटेन ट्रेन जिन क्षेत्रों से होकर गुजरती है वहां काफी खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
इस ट्रेन में वही लोग सफर करते हैं, जो प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं। अपने सफर में यह ट्रेन 16 सुरंगें और 250 से ज्यादा पुल से होकर गुजरती है। यह ट्रेन काफी लंबे समय से चलती आ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें