Indian Railways Special Trains: त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की तैयारी की है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों से अलग-अलग रूटों पर नवंबर के आखिर तक 282 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
वहीं, इन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 19 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर आप भी इस दीवाली या छठ पूजा घर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये ट्रेनें आपकी मदद कर सकती हैं। चलिए जानते हैं रेलवे कौन-कौन सी स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। आप आगे इन स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट देख सकते हैं...