फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train: की ये गलती तो कंफर्म ट्रेन टिकट के बाद भी लग सकता है जुर्माना, महिला को भरने पड़े ₹2560; नियम जानें

Tue, 12 May 2026 08:03 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train Mein Confirm Ticket Hone Par Kya Fine Lag Sakta Hai: क्या आप जानते हैं कि आपके पास कंफर्म ट्रेन टिकट है, लेकिन आपकी एक छोटी सी गलती आपसे आपकी सीट छीन सकती है? चलिए जानते हैं ये गलती क्या है।
विज्ञापन
1 of 5
बोर्डिंग स्टेशन बदलने पर क्या जुर्माना लग सकता है? - फोटो : Amar Ujala AI
Indian Railways Rules For Confirm Ticket: आप अगर ट्रेन से सफर कर रहे हैं या करने वाले हैं तो आपको भारतीय रेलवे के नियमों का पालन करना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो कई नियम ऐसे हैं जिनके तहत आपका चालान भी कट सकता है।

जैसे- एक महिला के पास सेकंड एसी का कंफर्म ट्रेन टिकट होने के बाद भी महिला पर रेलवे अधिकारियों द्वारा 2560 रुपये का जु्र्माना लगा दिया गया। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ है, तो चलिए जानते हैं आखिर महिला के पास कंफर्म ट्रेन टिकट होने पर भी उसका चालान क्यों काटा गया...
विज्ञापन

2 of 5
बोर्डिंग स्टेशन बदलने पर क्या जुर्माना लग सकता है? - फोटो : AdobeStock
क्या है मामला?
  • एक महिला ने राइका बाग जंक्शन से एसी 2 टियर का ट्रेन टिकट बुक करवाया
  • पर वो महिला इस स्टेशन से ट्रेन में चढ़ी
  • ऐसे में रेलवे स्टाफ ने महिला को सीट पर न पाकर उसकी सीट का स्टेटस एनटी यानी Not Turned Up मार्क कर दिया
विज्ञापन

3 of 5
बोर्डिंग स्टेशन बदलने पर क्या जुर्माना लग सकता है? - फोटो : AdobeStock
  • पर ट्रेन चलने के लगभग 2 घंटे बाद महिला पाली मारवाड़ स्टेशन से ट्रेन में चढ़ी
  • पर तब तक टीटीई सीट को RAC यात्री को दे चुका था
  • ऐसे में महिला पर जुर्माना लगाया गया, क्योंकि टीटीई के मुताबिक, महिला ने बिना आधिकारिक रूप से बोर्डिंग स्टेशन बदले दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी
  • इसलिए इसे नियमों का उल्लंघन माना गया और महिला पर जुर्माना भी लगाया गया

4 of 5
बोर्डिंग स्टेशन बदलने पर क्या जुर्माना लग सकता है? - फोटो : AdobeStock
बोर्डिंग स्टेशन चेंज करने के लिए रेलवे का नियम क्या है?
  • नियम के मुताबिक, जिस स्टेशन से आपने ट्रेन टिकट बुक की है आपको उसी स्टेशन से चढ़ना होता है
  • अगर आप अपने बोर्डिंग स्टेशन को बदलना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोर्डिंग स्टेशन बदलने पर क्या जुर्माना लग सकता है? - फोटो : AdobeStock
  • पर आपको ट्रेन निकलने से 30 मिनट पहले तक ऐसा करना होता है
  • आप अपना स्टेशन आईआरसीटीसी या फिर रिजर्वेशन काउंटर से बदलवा सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें