फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत

Sun, 27 Jul 2025 08:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी ट्रेन में सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप यात्रा करने से पहले इन नियमों के बारे में जान लें। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में जिनके बारे में आपको पता होना जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारत में हर रोज करोड़ों यात्री ट्रेन में सफर करते हैं। ये ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों को एक दूसरे से कनेक्ट करने का काम करती हैं। भारतीय ट्रेनें सफर का किफायती और सुविधाजनक साधन हैं। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को और भी ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए कई नियम बना रखे हैं। हालांकि, अक्सर देखने को मिलता है कि यात्रियों को इन जरूरी नियमों के बारे में पता नहीं होता है। इस कारण कई बार उन्हें जानकारी के अभाव में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यात्रा के दौरान इन नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। अगर आप भी ट्रेन में सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप यात्रा करने से पहले इन नियमों के बारे में जान लें। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में जिनके बारे में आपको पता होना जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय ट्रेन में अगर आप सफर कर रहे हैं, तो रात के वक्त तेज आवाज में बातचीत नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा आप तेज म्यूजिक भी नहीं सुन सकते हैं। ऐसा करने से साथ में सफर कर रहे यात्रियों की नींद में खलल पड़ सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो अपने साथ विस्फोटक या ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जा सकते हैं। इन चीजों को ले जाने पर प्रतिबंध है। इन चीजों को अगर आप साथ ले जाते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको जेल भी हो सकती है। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
रेलवे के नियमों की मानें तो आप अपने साथ ट्रेन में पटाखे, गैस सिलेंडर और गन पाउडर को नहीं ले जा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने साथ केरोसिन, पेट्रोल जैसी ज्वलनशील चीजें भी नहीं ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक 1 से 4 साल तक के बच्चे ट्रेन में मुफ्त में सफर कर सकते हैं। इनके लिए आपको किसी प्रकार के टिकट को खरीदने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें