Indian Railways Rules for Carrying Animals on Trains: आज-कल लोग अपने पेट्स यानी पालतू जानवरों को हमेशा अपने साथ रखते हैं। कहीं भी जाने के दौरान उन्हें अपने साथ लेकर जाना आम हो गया है लेकिन परेशानी तब होती है जब हमें ट्रेन से यात्रा करनी होती है।
ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि कौन-कौन से जानवर यात्रा कर सकते हैं, उन्हें कैसे सुरक्षित रखा जाए और यात्रा के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्या जानवरों को ट्रेन में लेकर जा सकते हैं और पालतू जानवरों को ट्रेन में लेकर जाने के लिए किन दस्तावेजों, कैरियर और नियमों का ध्यान रखना होगा, ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित, आरामदायक और परेशानी-मुक्त बनी रहे।