फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या प्लेटफॉर्म टिकट पर ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं? नहीं जानते होंगे रेलवे के इस नियम के बारे में

Mon, 10 Aug 2026 07:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Platform Ticket Par Kya Travel Kar Sakte Hain: क्या आप जानते हैं कि प्लेटफॉर्म टिकट पर ट्रेन से सफर किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ नियमों व शर्तों को पूरा करना होता है?
विज्ञापन
1 of 5
प्लेटफॉर्म टिकट पर क्या आप ट्रेन से सफर कर सकते हैं या नहीं? - फोटो : Amar Ujala AI
Indian Railways Rules For Platform Ticket: भले ही लोग अपने वाहन से, बसों से या फ्लाइट से यात्रा करते हैं। लेकिन एक बड़ा तबका ट्रेनों पर निर्भर रहता है जिसके लिए लोग कई महीनों पहले ही ट्रेन टिकट बुक करवा लेते हैं।

ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपके पास वैध टिकट होना जरूरी है, लेकिन क्या आप प्लेटफॉर्म टिकट पर भी ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं? क्या रेलवे में इसको लेकर कोई नियम है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि क्या प्लेटफॉर्म टिकट पर ट्रेन से सफर किया जा सकता है या नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
प्लेटफॉर्म टिकट पर क्या आप ट्रेन से सफर कर सकते हैं या नहीं? - फोटो : AI Generated
किस काम आता है प्लेटफॉर्म टिकट?
  • दरअसल, प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये का आता है
  • ये टिकट इसलिए लिया जाता है कि अगर आपको रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जाना है
  • जो लोग किसी को प्लेटफॉर्म तक छोड़ने या लेने जाते हैं, वे लोग इस प्लेटफॉर्म टिकट को लेते हैं
विज्ञापन

3 of 5
प्लेटफॉर्म टिकट पर क्या आप ट्रेन से सफर कर सकते हैं या नहीं? - फोटो : AdobeStock
प्लेटफॉर्म टिकट पर क्या ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं?
  • वैसे तो प्लेटफॉर्म टिकट से सिर्फ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एंट्री ली जा सकती है
  • पर किसी आपातकालीन स्थिति में आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ तो सकते हैं
  • पर ध्यान में रहे कि ट्रेन में चढ़ते ही आपको टीटीई को इसकी जानकारी देनी होती है, वरना पकड़े जाने पर आप पर बिना टिकट भारी जुर्माना लग सकता है

4 of 5
प्लेटफॉर्म टिकट पर क्या आप ट्रेन से सफर कर सकते हैं या नहीं? - फोटो : AdobeStock
  • ऐसे में टीटीई को जब आप बताते हैं कि आप किसी आपातकालीन स्थिति के कारण प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़े हैं
  • तो फिर टीटीई आपके बोर्डिंग स्टेशन से आगे के गंतव्य तक का टिकट आपको दे देता है जिसके लिए वो आपसे निर्धारित किराया लेता है 
  • साथ ही नियम के हिसाब से आपसे न्यूनतम जुर्माना भी लिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्लेटफॉर्म टिकट पर क्या आप ट्रेन से सफर कर सकते हैं या नहीं? - फोटो : AdobeStock
क्या सीट मिलती है?
  • प्लेटफॉर्म टिकट सिर्फ ट्रेन में चढ़ने का काम करती है
  • ये गारंटी नहीं होती कि आपको आरक्षित सीट मिलेगी
  • आपको जनरल कोच में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ सकती हैं
  • हालांकि, अगर आप टीटीई से बात करते हैं, तो ट्रेन में कोई सीट खाली होने पर वो आपको सीट दे सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें