भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। भारतीय रेलवे ने चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। अगर आप वंदे भारत ट्रेन से कहीं पर सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको इस बारे में जानना जरूरी है। रेलवे के मुताबिक नया टाइम-टेबल 15 मार्च 2026 से लागू हो जाएगा। वे ट्रेनें जिनकी टाइमिंग बदली गई है उनमें काचीगुड़ा-यसवंतपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, यसवंतपुर-काचीगुड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, कलाबुरगी-SMVT बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और SMVT बेंगलुरु-कलाबुरगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। अगर आप निकट भविष्य में इन ट्रेनों से कहीं पर सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको नया टाइम-टेबल जरूर देखना चाहिए।