Indian Railways QR Code Based Identity System For Food: हर रोज एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। जनरल कोच से लेकर एसी कोच तक की ट्रेन में सुविधा होती है। साथ ही शौचालय की व्यवस्था के अलावा आरामदायक सीट भी आपको ट्रेन में मिल जाती हैं।
इनके अलावा ट्रेन में यात्रियों को खाना भी मिलता है। हालांकि, कई बार यात्रियों की खाने को लेकर शिकायतें जरूर रहती हैं। कई बार ठीक खाना न मिलने से लेकर बासी या काफी पुराना खाना परोसने जैसी बातें सामने आती हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। क्योंकि अब आईआरटीसी ने क्यूआर सुविधा शुरू की है जिससे आप जान पाएंगे कि आपको परोसा गया खाना कितना पुराना है। चलिए जानते हैं कैसे।