Indian Railways Pass Rules: भारतीय रेलवे देश की लाइफलाइन मानी जाती है, जिसमें रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। आम जनता को जहां यात्रा के लिए किराया चुकाना पड़ता है, वहीं रेलवे में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों को विभाग की तरफ से मुफ्त या रियायती सफर के लिए खास रेलवे पास और प्रिविलेज टिकट ऑर्डर (पीटीओ) दिए जाते हैं।
एक आम इंसान के मन में अक्सर यह जिज्ञासा रहती है कि क्या कोई भी रेलवे कर्मचारी और उसका पूरा परिवार देश की किसी भी ट्रेन के किसी भी डिब्बे में बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकता है? रेलवे के पास से जुड़े नियम काफी सख्त और विस्तृत हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि क्या सचमुच रेलकर्मियों को 100% फ्री यात्रा की छूट मिलती है या इसके पीछे कुछ खास शर्तें और सीमाएं भी लागू होती हैं।