फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल

Fri, 03 Jan 2025 03:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्रेन में सफर करते समय आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए वरना आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान ट्रेन में सफर करते समय रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेलव नेटवर्कों में की जाती है। देश की कनेक्टिविटी में इसका एक महत्वपूर्ण योगदान है। भारत की तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में भी भारतीय रेलवे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यही नहीं भारतीय रेलवे देश में लाखों लोगों के रोजगार का भी मुख्य साधन है। हर रोज भारतीय रेलवे में लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। इस कारण भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। यात्रियों को सफर के समय किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे कई तरह के नियमों को भी बना रखा है। ट्रेन में सफर करते समय आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए वरना आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान ट्रेन में सफर करते समय रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
ट्रेन में अगर आप सफर करने जा रहे हैं तो आपको उसमें भूलकर भी विस्फोटक या ज्वलनशील सामग्री नहीं ले जानी चाहिए। ऐसा करने से साथी यात्रियों की जान का खतरा बना रहता है। अगर आप इन चीजों को ट्रेन में ले जाते हुए पकड़े जाते हैं तो आप पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन में आप विस्फोटक या ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जा सकते हैं। इन चीजों को ले जाने पर सख्त प्रतिबंध है। इन चीजों को साथ में ले जाते हुए पकड़े जाने पर आपको जेल भी हो सकती है। 

4 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
रेलवे के नियमों के मुताबिक आप ट्रेनों में पटाखे, गैस सिलेंडर और गन पाउडर जैसी विस्फोटक सामग्री नहीं ले जा सकते हैं। इसके अलावा आप ट्रेन में सफर करते समय अपने साथ केरोसिन, पेट्रोल जैसी ज्वलनशील चीजें भी नहीं ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
ये चीजें प्रतिबंधित हैं। इसके अलावा भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक रेल परिसर में तंबाकू जलाने या धुम्रपान करने पर सख्त प्रतिबंध है। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें