फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Cancelled: कल से 24 सितंबर तक कई ट्रेनें कैंसिल-कुछ ट्रेनों के बदले गए रूट, यात्रा से पहले देखें लिस्ट

Tue, 11 Aug 2026 05:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cancelled Trains: कल यानी 12 अगस्त 2026 से 24 सितंबर 2026 तक भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल किया है, तो कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
Indian Railways Cancelled Trains List: भारतीय रेलवे हर रोज एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है, लेकिन कई बार किन्हीं कारणों की वजह से ट्रेनों को कैंसिल भी करना पड़ता है।

जबकि, कई ट्रेनों का रूट भी बदला जाता है जिससे रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में कल यानी 12 अगस्त 2026 से 24 सितंबर 2026 तक कुछ ट्रेनें कैंसिल रहेंगी और कई का रूट भी बदला गया है। चलिए जानते हैं क्यों और कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द किया गया है...
विज्ञापन

2 of 6
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
क्यों हुआ है ट्रेनों के संचालन में बदलाव?
  • दरअसल, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेल सेक्शन पर ट्रैक से जुड़ा काम होना है
  • इसलिए रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है जबकि, कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया है
  • ट्रेनों के संचालन में ये बदलाव 12 अगस्त से 24 सितंबर के बीच रहेगा
विज्ञापन

3 of 6
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
किन-किन ट्रेनों के रूट में हुआ है बदलाव?

नीचे दी गई पांचों ट्रेनें रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा रूट से चलती है, लेकिन इनके रूट में बदलाव किया गया है जिसकी वजह से ट्रेनें रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलाई जाएंगी:-
  • दिल्ली-जैसलमेर (ट्रेन नंबर 14087)
  • दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22950)
  • गोड्डा-दौराई (ट्रेन नंबर 19604)
  • चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22452)
  • दुर्ग-टनकपुर (ट्रेन नंबर 15091)

4 of 6
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
कौन-कौन सी ट्रेनों को किया गया है कैंसिल?

रेवाड़ी-रींगस ट्रेन (ट्रेन नंबर 59633)
ये ट्रेन 29 अगस्त से 20 सितंबर के बीच नहीं चलेगी

फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन (ट्रेन नंबर 19619)
ये ट्रेन 29 अगस्त से 24 सितंबर के बीच रद्द रहेगी
विज्ञापन

5 of 6
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
भिवानी-जयपुर ट्रेन (ट्रेन नंबर 59710)
ये ट्रेन 12 अगस्त से 24 सितंबर के बीच कैंसिल रहने वाली है

फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन (ट्रेन नंबर 19621)
ये ट्रेन 29 अगस्त से 24 सितंबर तक कैंसिल रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
रेवाड़ी-फुलेरा ट्रेन (ट्रेन नंबर 19620)
ये ट्रेन 29 अगस्त से 24 सितंबर तक नहीं चलेगी

जयपुर-भिवानी ट्रेन (ट्रेन नंबर 59709)
ये ट्रेन 12 अगस्त से 24 सितंबर के बीच रद्द रहने वाली है

नोट:- घर से निकलने से पहले आप ट्रेनों के संचालन में हुए बदलाव की जानकारी रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें