फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: आखिर ट्रेन के डिब्बों का रंग हरा, नीला, लाल और भूरा क्यों होता है? जानिए क्या है इनका मतलब

Tue, 05 Sep 2023 01:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: करोड़ों यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। भारतीय रेलवे का एक बड़ा नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। ऐसे में देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक बहुत बड़ा योगदान है। इसके अलावा यात्रियों को सफर के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को भी बना रखा है। भारतीय ट्रेनों को देखते हुए अक्सर कई लोग यह सवाल करते हैं कि आखिर ट्रेन के डिब्बों का रंग हरा, नीला, लाल और भूरा क्यों होता है? इस बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। अगर आप भी इस बारे में नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock

नीले रंग का कोच

भारतीय ट्रेनों में सबसे ज्यादा नीले रंग के कोच देखने को मिलते हैं। इनको इंटीग्रल कोच कहते हैं। ये कोच लोहे के बने होते हैं। इनको मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और सभी ट्रेनों में लगाया जाता है। नीले रंग के कोच वाली ट्रेनों की रफ्तार 70 से लेकर 140 किलोमीटर प्रति घंटे होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock

लाल रंग का कोच 

लाल रंग के कोच को LSB कोच के नाम से भी जाना जाता है। इनका निर्माण Alumunium से किया जाता है। दूसरे कोच की तुलना में ये वजन में हल्के होते हैं। लाल रंग के कोच वाली ट्रेनों की रफ्तार काफी तेज होती है। ये कोच शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में लगाए जाते हैं। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Social Media

हरे रंग के कोच

हरे रंग के कोच गरीब रथ ट्रेनों में लगाए जाते हैं। पहले नैरो-गेज पटरियों पर चलने वाली ट्रेनों में हरे रंग के कोच को लगाया जाता था। इन ट्रेनों की रफ्तार भी तेज होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : @kishanreddybjp

भूरे रंग का कोच

इस रंग के कोच का इस्तेमाल छोटी लाइनों पर चलने वीली मीटर ट्रेनों में किया जाता है। यह ट्रेनें काफी लंबी दूरी तक चलती हैं। सफर के लिए ये काफी आरामदायक ट्रेनें होती हैं। इन ट्रेनों में आपको दूसरी ट्रेनों की अपेक्षा ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें