भारतीय रेलवे केवल परिवहन के साधन तक सीमित नहीं है बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करने का काम भी कर रहा है। इसका नाम दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में शुमार है। भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों को चला रहा है, जिसमें रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। भारत जो कि एक विशाल जनसंख्या वाला देश है, वहां भारतीय रेलवे ने यातायात के एक सस्ते, सुलभ, सुविधाजनक और भरोसेमंद साधन के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इसका विशाल नेटवर्क देश के सीमांत क्षेत्रों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य ट्रेनों में यात्रियों को सफर का एक अच्छा अनुभव देना है।