दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक भारतीय रेल में रोजाना करीब सवा दो करोड़ से भी अधिक लोग यात्रा करते हैं। वहीं सालभर में आठ अरब से भी ज्यादा लोग रेल यात्रा करते हैं। खास बात तो ये है, कि ये आंकड़ा दुनिया की कुल आबादी से भी अधिक है। पूरे विश्व की मौजूदा आबादी लगभग 7.9 अरब है। वहीं भारतीय रेल अपने यात्रियों को 12 अलग-अलग कैटेगरी के तहत टिकट पर छूट देती है। लेकिन कोरोना काल के समय रेल बंद होने के बाद जब इसे दोबारा चालू किया गया तो इसे 12 से घटा कर 3 कर दिया गया। यानी के अब रेलवे केवल 3 कैटेगरी के तहत ही छूट दे रही है। अगर आप भी अपनी ट्रेन यात्रा में किराए पर छूट प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि आप इन तीन कैटेगरी के में आते हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इन कैटेगरी में कौन-कौन आता है।