How To Book Confirm Train Tickets in IRCTC During Festival: त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, दिवाली और छठ पूजा आने में अभी भी कुछ दिन बचे हैं। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर कई लोग अपने गांव जाने के लिए काफी पहले से ही टिकट की बुकिंग कराने लगते हैं। ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की तरफ जाने वाली ट्रेनों की सीटें काफी पहले से बुक हो जाती हैं। अगर आप भी दिवाली और छठ पूजा मनाने के लिए गांव जाना चाहते हैं और ट्रेन में सीट की उपलब्धता न होने के कारण आपको सीट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखने पर आपके कंफर्म ट्रेन टिकट बुक होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कैसे आप दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर ट्रेन में अपनी कंफर्म सीट बुक कर सकते हैं।