Train Bedroll Changing Rules: ट्रेन में आप जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक में सफर कर सकते हैं। लोग अपनी-अपनी क्षमता के हिसाब से जनरल से लेकर एसी क्लास तक का टिकट खरीदते हैं। वहीं, एसी क्लास की बात करें, तो इसमें लोगों को अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं।
जैसे- बेडशीट, तकिया, कंबल आदि भी दिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन चीजों को कितने दिनों में बदला जाता है? शायद नहीं, तो आपको बता दें कि खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया है कि एसी क्लास में दिए जाने वाले तकिए, कंबल और चादर आदि को कितने दिनों में बदला जाता है...