फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: क्या आपको इस बारे में पता है कितने टन का होता ट्रेन में लगा एसी? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

Wed, 15 May 2024 01:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How Much Ton Of AC Used In Train - फोटो : Istock
How Much Ton Of AC Used In Train: देश में रेलवे का विशाल नेटवर्क फैला हुआ है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई नियमों को बनाया गया है। ट्रेनों में क्लास सिस्टम होता है। इन क्लास सिस्टम के आधार पर यात्रियों को सुविधाएं दी जाती हैं। ट्रेन में सफर करते समय प्रीमियम सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आप फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी या थर्ड एसी में सफर कर सकते हैं। इन डिब्बों में आपको अच्छी सुविधाओं के साथ एसी की ठंडी हवा भी मिलती है। वहीं एसी क्लास में सफर करते समय क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आखिर ट्रेनों में जो एसी लगे होते हैं? वह कितने टन का होता है? अगर नहीं, तो आज इस खबर के जरिए हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How Much Ton Of AC Used In Train - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि बोगी की कैटेगरी, उसके आकार और सीटों की संख्या के आधार पर एसी की कूलिंग क्षमता कम और ज्यादा होती है। ट्रेन में फर्स्ट क्लास कोच में लगे एसी की कूलिंग क्षमता 6.7 टन की होती है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि यह ICF कोच के एसी की कूलिंग क्षमता होती है।
विज्ञापन

3 of 5
How Much Ton Of AC Used In Train - फोटो : Istock
वहीं ट्रेन के सेकेंड क्लास एसी में पांच टन के दो एसी लगाए जाते हैं। यह भी ICF कोच के एसी की कूलिंग क्षमता होती है। इसके अलावा ट्रेनों के थर्ड क्लास कोच में 7 टन के 2 एसी लगाए जाते हैं।

4 of 5
How Much Ton Of AC Used In Train - फोटो : Istock
वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि एसी में टन से क्या मतलब होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

PM Kisan Yojana: किस दिन सरकार जारी कर सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त? यह है अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How Much Ton Of AC Used In Train - फोटो : Istock
एसी में टन से तात्पर्य यह होता है कि वह एक घंटे में कमरे से कितनी हीट को रिमूव करता है। हीट का मापन करने वाली यूनिट बीटीयू (British Thermal Unit) है। 1 टन के एसी के पास एक घंटे में 12000 BTU की गर्मी को रूम से निकालने की क्षमता होती है। 

LIC Jeevan Tarun: एलआईसी की इस स्कीम में करें निवेश, बच्चों की पढ़ाई लिखाई की टेंशन से हो जाएंगे मुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें