फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे: काउंटर टिकट या ई-टिकट, वेटिंग क्लियर होने के मामले में कौन सा विकल्प है ज्यादा बेहतर?

Fri, 23 Oct 2026 03:23 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Indian Railways Waiting Ticket Rules: अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि काउंटर से टिकट लेने पर कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
  • कुछ लोग इस बात को सच मानते हैं, मगर आप इसकी सच्चाई जानते हैं।
  • बता दें कि कंफर्म मिलने की संभावना काउंटर या ऑनलाइन टिकट पर नहीं बल्कि अन्य चीजों पर निर्भर करती हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
काउंटर टिकट या ई टिकट - फोटो : AI
Counter Ticket vs E Ticket Waiting Confirmation: दीवाली, छठ या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। अक्सर मजबूरी में यात्री वेटिंग टिकट तो ले लेते हैं, लेकिन इसके बाद शुरू होता है कंफर्म होने का सस्पेंस! ऐसी स्थिति में अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि 'काउंटर वाली वेटिंग टिकट जल्दी कंफर्म होती है'।

पर क्या रेलवे वाकई काउंटर टिकट वालों को अधिक प्रिफरेंस देता है? या फिर ऑनलाइन ई-टिकट का गणित कुछ और है? अगर आप भी इस भ्रम में रहते हैं, तो रेलवे के नियम को जरूर जानना चाहिए, ताकी आप अगली बार इस तरह के भ्रम से दूर रह सकें। साथ ही इस लेख में ये भी जानेंगे कि किस तरह की टिकटें पहले कंफर्म होती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या काउंटर टिकट लेने पर जल्दी मिलती है कंफर्म सीट? - फोटो : Adobe Stock
क्या काउंटर टिकट और ई-टिकट के कंफर्म होने की संभावना में कोई अंतर होता है?
  • सच्चाई यह है कि दोनों ही माध्यमों से ली गई वेटिंग टिकट के कंफर्म होने की संभावना बिल्कुल बराबर होती है।
  • रेलवे का कंप्यूटरीकृत पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) यह भेदभाव नहीं करता कि टिकट स्टेशन के काउंटर से खरीदा गया है या फिर ऑनलाइन बुक किया गया है।
  • और सरल करके समझें तो रेलवे के सिस्टम में टिकट कंफर्म होना इस बात पर निर्भर नहीं करता कि टिकट कहां से खरीदा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
वेटिंग टिकट कंफर्म होना किन बातों पर निर्भर करता है? - फोटो : AI
वेटिंग टिकट कंफर्म होना किन बातों पर निर्भर करता है?
  • टिकट कंफर्म होना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी वेटिंग का प्रकार क्या है।
  • जनरल वेटिंग लिस्ट (GNWL) के कंफर्म होने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं, जबकि रिमोट लोकेशन (RLWL) और तत्काल वेटिंग लिस्ट (TQWL) के क्लियर होने की संभावना कम होती है।

4 of 5
टिकट कब कंफर्म होती है? - फोटो : Adobe Stock
टिकट कब कंफर्म होती है?
  • आपकी वेटिंग लिस्ट तभी आगे बढ़ती है जब उसी ट्रेन और श्रेणी में आपसे पहले बुकिंग कराने वाले यात्री अपनी कंफर्म टिकट को कैंसिल कराते हैं।
  • इसके अलावा आपकी बुकिंग किस कोटे जैसे सामान्य, सीनियर सिटीजन या लेडीज के तहत हुई है, यह भी मायने रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोनों में से कौन सा विकल्प बेहतर है? - फोटो : Adobe Stock
दोनों में से कौन सा विकल्प बेहतर है?
  • अगर ई-टिकट वेटिंग में ही रह जाता है तो वह चार्ट बनने के बाद अपने आप कैसिंल हो जाता है और उससे यात्रा की अनुमति नहीं होती।
  • वहीं चार्ट बनने के बाद भी अगर काउंटर वेटिंग टिकट कंफर्म न हो, तब भी आप ट्रेन के अनारक्षित डिब्बे में यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें