Counter Ticket vs E Ticket Waiting Confirmation: दीवाली, छठ या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। अक्सर मजबूरी में यात्री वेटिंग टिकट तो ले लेते हैं, लेकिन इसके बाद शुरू होता है कंफर्म होने का सस्पेंस! ऐसी स्थिति में अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि 'काउंटर वाली वेटिंग टिकट जल्दी कंफर्म होती है'।
पर क्या रेलवे वाकई काउंटर टिकट वालों को अधिक प्रिफरेंस देता है? या फिर ऑनलाइन ई-टिकट का गणित कुछ और है? अगर आप भी इस भ्रम में रहते हैं, तो रेलवे के नियम को जरूर जानना चाहिए, ताकी आप अगली बार इस तरह के भ्रम से दूर रह सकें। साथ ही इस लेख में ये भी जानेंगे कि किस तरह की टिकटें पहले कंफर्म होती हैं।