फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: स्टेशन पर ट्रेन आने से पहले कैसे पता करें कि आपकी बोगी कहां आकर रुकेगी? यहां जानें

Mon, 06 Jul 2026 03:57 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train Coach Indicator System: रेलवे स्टेशन पर जो लोग अपने परिवार के साथ और आधिक सामान लेकर यात्रा करते हैं तो उन्हें ट्रेन का कोच पोजिशन खोजने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में आइए इस लेख में ये समझते हैं कि आप कैसे ट्रेन आने के काफी पहले ही ट्रेन का कोच पोजीशन चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन कोच पोजीशन कैसे पता करें? - फोटो : AI
Indian Railways Coach Position: रेलवे स्टेशन पर भारी-भरकम सामान और परिवार के साथ अपनी ट्रेन का इंतजार करना काफी थका देने वाला होता है। मगर मुसीबत तब और बढ़ जाती है जब ट्रेन अचानक प्लेटफॉर्म पर आती है और यात्रियों को यह समझ नहीं आता कि उनका डिब्बा (कोच) इंजन के पास आएगा या सबसे पीछे। इस चक्कर में लोग प्लेटफॉर्म पर कुली और सामान लेकर यहां-वहां दौड़ने लगते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा और भी बढ़ जाता है।

हालांकि आज के समय में बहुत से स्टेशन पर ट्रेन के कोच पोजिशन का नंबर ट्रेन आने से पहले बोर्ड पर दिखाया जाता है, ज्यादातर मामलों में ये ट्रेन आने से ठीक 10-15 मिनट पहले किया जाता है, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर इधर से उधर घूमना पड़ता है। मगर कोच इंडिकेटर वाला सिस्टम सिर्फ कुछ बड़े स्टेशनों पर ही होता है, और वो भी आमतौर पर 10-15 मिनट पहले डिसप्ले किया जाता है। इसलिए आइए इस लेख में ये जानते हैं कि आप मोबाइल से कैसे किसी ट्रेन में कोच की पोजिशन चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
क्या होता है कोच इंडिकेटर और यह कहां दिखेगा? - फोटो : Adobe Stock
क्या होता है कोच इंडिकेटर और यह कहां दिखेगा?
प्लेटफॉर्म के शेड (छत) के नीचे या खंभों पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छोटे-छोटे डिजिटल बोर्ड लटके होते हैं, जिन पर लाल, पीले या नीले रंग से अक्षर लिखे होते हैं। इन्हीं डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड को 'कोच इंडिकेटर' कहा जाता है। यह बोर्ड आपको पहले ही बता देता है कि प्लेटफॉर्म के उस सटीक हिस्से पर ट्रेन का कौन सा डिब्बा आकर खड़ा होने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
बोर्ड पर लिखे अक्षरों का बेहद आसान मतलब - फोटो : Adobe Stock
बोर्ड पर लिखे अक्षरों का बेहद आसान मतलब
इन डिजिटल बोर्ड पर लिखे शॉर्टकट कोड को समझना बहुत आसान है। उदाहरण के लिए, अगर डिस्प्ले पर 'S1, S2' लिखा है तो वहां स्लीपर कोच आएगा। इसी तरह 'A1, B1, M1' का मतलब क्रमशः फर्स्ट एसी, थर्ड एसी या इकोनॉमी कोच होता है। वहीं 'G1' या 'GS' लिखे होने का सीधा मतलब है कि वहां जनरल (सामान्य) डिब्बा आकर रुकेगा।

4 of 5
ट्रेन आने से पहले ऐसे चेक करें अपनी पोजीशन - फोटो : Adobe Stock
ट्रेन आने से पहले ऐसे चेक करें अपनी पोजीशन
प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद सबसे पहले वहां लगे बड़े डिस्प्ले बोर्ड या अनाउंसमेंट (माइक की आवाज) को ध्यान से सुनें। उसमें बताया जाता है कि आपकी ट्रेन का इंजन किस दिशा में रहेगा। इसके बाद प्लेटफॉर्म पर लगे छोटे कोच इंडिकेटर बोर्ड को देखें। मान लीजिए आपकी टिकट पर S4 कोच है, तो आप उस बोर्ड के नीचे जाकर खड़े हो जाएं जहां S4 लिखा दिख रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'रेल वन' एप से चेक करने का तरीका - फोटो : Adobe Stock
'रेल वन' एप से चेक करने का तरीका
स्टेशन की भागदौड़ से बहुत पहले आप घर बैठे भी अपने कोच की सटीक पोजीशन जान सकते हैं, इसके लिए आपको अपने मोबाइल में रेलवन एप इंस्टॉल करना होगा। फिर एस एप को ओपन करके आप 'कोच पोजीशन' विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी ट्रेन का 5 अंकों का नंबर और स्टेशन का नाम और तारीख दर्ज करें, जिसके बाद पूरी बोगी का क्रमवार नक्शा आपके सामने खुलकर आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें