फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Cancelled List: कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं हुई रद्द? 24 सितंबर से 3 अक्तूबर तक रेलवे का बड़ा ब्लॉक

Thu, 30 Jul 2026 01:01 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Train Cancelation: चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा (ए-केबिन)-राउरकेला रेलखंड पर 24 सितंबर से 3 अक्तूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस दौरान कई एक्सप्रेस, पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है। ऐसे में यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें।
 
विज्ञापन
1 of 5
इन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद - फोटो : AI
ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आपने सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्तूबर की शुरुआत में कहीं जाने के लिए ट्रेन का टिकट पहले से बुक कर रखा है तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। कई बार टिकट कन्फर्म होने के बाद भी रेलवे को तकनीकी काम, मरम्मत या बाकी जरूरी कारणों से ट्रेनों के संचालन में बदलाव करना पड़ता है। ऐसे में बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
इन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद - फोटो : AI Generated
इस बीच लोगों को हो सकती है परेशानी
इसी कड़ी में रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा (ए-केबिन)-राउरकेला रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य करने का फैसला लिया है। यह काम 24 सितंबर से 3 अक्तूबर के बीच किया जाएगा। इस दौरान रेल यातायात को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने पहले ही कई एक्सप्रेस, पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा कर दी है। अगर आपकी यात्रा भी इन तारीखों के बीच है, तो एक बार अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस जरूर देख लें।
विज्ञापन

3 of 5
इन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद - फोटो : AI Generated
इन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें ये ट्रेने शामिल है।

15027 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस
15028 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस
18451 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस
18452 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस
18309 सम्बलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस
18310 जम्मू तवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस
18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस और 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस शामिल हैं।

4 of 5
इन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद - फोटो : AI Generated
24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक ये ट्रेनें भी रहेंगी रद्द
रेलवे ने सिर्फ एक्सप्रेस ट्रेनों ही नहीं, बल्कि रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा से जुड़ी कुछ पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को भी रद्द किया है। अगर आप नौकरी, पढ़ाई या किसी अन्य काम के लिए इन ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं, तो आपको वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करनी पड़ सकती है। रद्द की गई ट्रेनों में ट्रेन नंबर:
18175 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस
18176 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस
58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर और 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद - फोटो : AI Generated
यात्रा से पहले जरूर करें यह काम
रेलवे की ओर से यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर चेक करें। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि आपकी ट्रेन निर्धारित समय पर चल रही है या उसके संचालन में कोई बदलाव किया गया है। थोड़ी-सी सावधानी आपको स्टेशन पर होने वाली अनावश्यक परेशानी से बचा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें