फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने कैंसिल की ये ट्रेनें, सफर करने से पहले देख लें लिस्ट

Wed, 28 May 2025 12:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways Cancelled Trains List:  गर्मियों का सीजन चल रहा है। आने वाले जून महीने में अगर आप कहीं पर सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। भारतीय रेलवे ने जून महीने में जबलपुर डिवीजन के न्यू कटनी जंक्शन पर कुछ कार्य होने के कारण कई ट्रेनों को कैंसिल किया है।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Cancelled Trains List - फोटो : Adobe Stock
Indian Railways Cancelled Trains List:  भारतीय रेलवे नेटवर्क की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। इसका विशाल नेटवर्क देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है, जो दूर-दराज के क्षेत्रों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन भी कहा जाता है। रेलवे नेटवर्क के विस्तार के लिए भारतीय रेलवे अलग-अलग रूट पर नई रेलवे लाइन बनाने का काम कर रहा है ताकि देश के सीमांत इलाकों तक रेलवे सुविधा को पहुंचाया जा सके। हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं।

गर्मियों के सीजन में और त्योहारों के मौके पर भारतीय ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। गर्मियों का सीजन चल रहा है। आने वाले जून महीने में अगर आप कहीं पर सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। भारतीय रेलवे ने जून महीने में जबलपुर डिवीजन के न्यू कटनी जंक्शन पर कुछ कार्य होने के कारण कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। वहीं कई ट्रेनें ऐसी हैं जिनके रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Cancelled Trains List - फोटो : Adobe Stock
अगर आप जून के महीने में कहीं पर सफर करने की योजना बना रहे हैं तो इन ट्रेनों को एक बार जरूर देख लेना चाहिए, वरना आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
  • ट्रेन संख्या 11265 – जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस: 2 जून से 7 जून तक रद्द।
  • ट्रेन संख्या 11266 – अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस: 3 जून से 8 जून तक रद्द।
  • ट्रेन संख्या 18236 – बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस: 1 जून से 7 जून को कैंसिल।
  • ट्रेन संख्या 18235 – भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस: 3 जून से 9 जून तक रद्द।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Cancelled Trains List - फोटो : Adobe Stock
  • ट्रेन संख्या 11751 – रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस: 2, 4 और 6 जून को रद्द।
  • ट्रेन संख्या 11752 – चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस: 3, 5 और 7 जून को कैंसिल।
  • ट्रेन संख्या 12535 – लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस: 2 और 5 जून को रद्द।
  • ट्रेन संख्या 12536 – रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस: 3 और 6 जून को रद्द।
  • ट्रेन संख्या 22867 – हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस: 3 और 6 जून को कैंसिल।
  • ट्रेन संख्या 22868 – दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस: 4 और 7 जून को रद्द।

4 of 5
Indian Railways Cancelled Trains List - फोटो : एएनआई (फाइल)
  • ट्रेन संख्या 18213 – दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस: 1 जून को रद्द।
  • ट्रेन संख्या 18214 – अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस: 2 जून को कैंसिल।
  • ट्रेन संख्या 18205 – दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस: 5 जून को रद्द।
  • ट्रेन संख्या 18206 – नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस: 7 जून को रद्द।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Cancelled Trains List - फोटो : Adobe Stock
  • ट्रेन संख्या 51755 – चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर: 3, 5 और 7 जून को रद्द।
  • ट्रेन संख्या 51756 – अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर: 3, 5 और 7 जून को रद्द।
  • ट्रेन संख्या 61601 – कटनी-चिरमिरी मेमू: 2 जून से 7 जून तक कैंसिल।
  • ट्रेन संख्या 61602 – चिरमिरी-कटनी मेमू: 3 जून से 8 जून तक रद्द।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें