फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancelled Train: फरवरी-मार्च के लिए बुक की है ट्रेन टिकट तो जान लें रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें, चेक करें

Thu, 29 Jan 2026 11:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways Cancelled Train: अगर आपने फरवरी और मार्च 2026 के लिए कोई ट्रेन टिकट बुक किया है, तो आपको ये जरूर चेक कर लेना चाहिए कि कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं हो गई है।
विज्ञापन
1 of 6
Cancelled Train: कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुईं? - फोटो : Amar Ujala
Train Cancelled List In Hindi: बात अगर भारतीय रेलवे की करें तो रोजाना देश के एक कोने से दूसरे कोने तक में ट्रेनों का संचालन किया जाता है। ऐसे में अगर आपको भी ट्रेन से सफर करना है तो आपको ट्रेन टिकट बुक करनी होती है और फिर आप भी ट्रेन से सफर कर सकते हैं। पर अगर आपने आने वाले महीनों यानी फरवरी-मार्च के लिए कोई ट्रेन टिकट बुक की है तो आपके लिए ये चेक करना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपकी ट्रेन रद्द तो नहीं हो गई है।

दरअसल, रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और ट्रैक अपग्रेडेशन के लिए कई रूट्स पर ट्रेन संचालन अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया है। इसलिए इसका सीधा असर खासकर उत्तर और पूर्वोत्तर भारत से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Cancelled Train: कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुईं? - फोटो : AdobeStock
क्यों हुई हैं ट्रेनें रद्द?
  • भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाने और ट्रैक अपग्रेडेशन पर काम करेगा
  • इसके लिए कई कई रूट्स पर ट्रेन संचालन अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया है
  • इसका असर लंबी दूरी की कई ट्रेनों पर पड़ेगा जिसमें खासतकर उत्तर और पूर्वोत्तर भारत से होकर जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं
विज्ञापन

3 of 6
Cancelled Train: कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुईं? - फोटो : AdobeStock
ये काम भी हो रहे हैं
  • गोंडा–बुढ़वल जैसे व्यस्त रेल खंडों पर ट्रैक दोहरीकरण और तीसरी लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है
  • घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने की वजह से भी ट्रेनें रद्द हैं

4 of 6
Cancelled Train: कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुईं? - फोटो : AdobeStock
कौन सी ट्रेनें कैंसिल रहेंगी?
  • 1 फरवरी से 25 फरवरी तक - टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 1 फरवरी से 28 फरवरी तक - हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी
  • 28 फरवरी तक - अमृतसर-पुर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 27 फरवरी तक - डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी
  • 26 फरवरी तक - कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी
विज्ञापन

5 of 6
Cancelled Train: कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुईं? - फोटो : AdobeStock
क्या किन्हीं ट्रेनों की रूट डायवर्ट भी किया गया है?
  • श्री वैष्णो देवी कटरा-कन्याकुमारी हिमसागर एक्सप्रेस शकुरबस्ती और ओखला होकर गुजरेगी
  • तिरुवनंतपुरम-इंदौर सुपरफास्ट गुडूर-विजयवाड़ा के रूट से होकर अपना सफर तय करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Cancelled Train: कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुईं? - फोटो : AdobeStock
इस बात का भी ध्यान रखें:-
  • प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण 45 से ज्यादा ट्रेनें 18 फरवरी से 19 मार्च तक पूरी तरह रद्द रहेंगी। जबकि, कई ट्रेनों के रूट भी बदले जाएंगे
  • गोरखपुर–लखनऊ रेल कॉरिडोर पर 15 से 22 मार्च के बीच बड़े पैमाने पर ट्रैफिक रोका जाएगा जिसकी वजह से लगभग 45 ट्रेनें ठप रहेंगी
  • 3 दर्जन से अधिक पैसेंजर और एक्सप्रेस गाड़ियां कैंसिल रहेंगी या फिर इनका रूट बदला जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें