फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: क्या दूसरों को ट्रांसफर किया जा सकता है अपना ट्रेन टिकट, जानें क्या कहता है रेलवे का नियम

Sun, 18 Sep 2022 02:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: देश में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन में सफर करते हैं। किसी दूसरे साधनों की बजाए भारतीय रेलवे ज्यादा सुरक्षति और सुगम विकल्प है। इसी वजह से ज्यादातर लोग ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे समय समय पर कई नियमों में बदलाव करता रहता है। हालांकि, ट्रेन में सफर करने से पहले आपको टिकट बुक कराना जरूरी है। अक्सर ये देखने को मिलता है कि ट्रेन में कई बार किसी दूसरे यात्री के टिकट पर कोई दूसरा व्यक्ति सफर करता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आपके ट्रेन टिकट पर दूसरा व्यक्ति ट्रेन में सफर कर सकता है? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। भारतीय रेलवे ने इसको लेकर एक खास नियम बना रखा है। इंडियन रेलवे के इस नियम के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे द्वारा जारी किए गए एक सर्कुलर के मुताबिक कोई भी यात्री अपनी कंफर्म ट्रेन टिकट को किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर कर सकता है। इंडियन रेलवे द्वारा इस सर्कुलर को कुछ सालों पहले जारी किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
सर्कुलर में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी ट्रेन टिकट पर यात्रा नहीं कर रहा है। इस स्थिति में वह अपने टिकट को परिवार के किसी भी सदस्य को ट्रांसफर कर सकता है।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इसके लिए यात्रियों को एक आवेदन पत्र स्टेशन मास्टर को देना होगा। आवेदन पत्र के साथ यात्री को ट्रेन टिकट की कॉपी, आईडी प्रूफ, वहीं आज जिस व्यक्ति के ट्रेन टिकट पर आप यात्रा कर रहे हैं। उसके साथ ब्लड रिलेशन का सबूत भी देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इसके बाद रेलवे अधिकारी इन दस्तावेजों को वेरिफाई करेगा। अगर आपके आवेदन में कोई गलती नहीं हुई। इस स्थिति में आपको दूसरे व्यक्ति के ट्रेन टिकट पर सफर करने के लिए मंजूरी मिल जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें