फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Ticket Rules: क्या है भारतीय रेलवे की विकल्प योजना जिससे आपको मिल सकता है कंफर्म ट्रेन टिकट? यहां जानें

Fri, 27 Dec 2024 08:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको भी ट्रेन से सफर करना होता है तो आपको इसके लिए टिकट चाहिए होता है। इसलिए अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो आपको भारतीय रेलवे की विकल्प योजना के बारे में पता होना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
क्या है विकल्प योजना? - फोटो : AdobeStock
Vikalp Yojana Benefits in Hindi: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनें चलाता है जिससे लाखों लोग रोजाना एक जगह से दूसरी जगह यात्रा कर पाते हैं। ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं इसलिए लंबा सफर आरामदायक हो जाता है। अगर आपको भी भारतीय ट्रेन से यात्रा करनी है तो इसके लिए आपको ट्रेन टिकट चाहिए होता है, लेकिन कई ट्रेनों के रूटों पर ट्रेन टिकट मिलना बेहद ही मुश्किल नजर आता है।

ऐसे में जिन लोगों को किसी जरूरी काम से यात्रा करनी होती है उन्हें खासतौर पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी कहीं जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं और आपको वेटिंग ट्रेन टिकट मिलती है, तो आपको कंफर्म सीट दी जा सकती है और ये सब होता है विकल्प योजना के तहत। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये विकल्प योजना क्या है?कैसे काम करती है और क्या लाभ मिलता है? अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या है विकल्प योजना? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं क्या है विकल्प योजना?
  • अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं या करने वाले हैं तो आपके लिए विकल्प योजना को जानना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको वेटिंग ट्रेन टिकट मिलने पर ये योजना काफी काम आ सकती है। बात अगर इस योजना की करें तो विकल्प योजना के अंतर्गत उन यात्रियों को किसी दूसरी ट्रेन में कंफर्म सीट दी जाती है जिन्हें बुकिंग के समय वेटिंग ट्रेन टिकट मिली है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या है विकल्प योजना? - फोटो : AdobeStock
  • साल 2016 में इस योजना को भारतीय रेलवे की तरफ से शुरू किया गया था और मौजूदा समय में काफी लोग इसका लाभ ले भी रहे हैं। देश भर के सभी रेलवे स्टेशनों पर ये सुविधा उपलब्ध है जिसमें आपको अगर वेटिंग ट्रेन टिकट मिलता है तो आपको किसी दूसरी ट्रेन में कंफर्म सीट दी जा सकती है।

4 of 5
क्या है विकल्प योजना? - फोटो : AdobeStock
कैसे मिलती है दूसरी ट्रेन में कंफर्म सीट?
  • जैसा कि विकल्प योजना के तहत वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को कंफर्म ट्रेन टिकट दी जाती है
  • इसके लिए यात्रियों को ट्रेन टिकट बुक करते समय अल्टरनेटिव ट्रेन यानी वैकल्पिक ट्रेन का ऑप्शन चुनना होता है
  • यहां पर उन्हें अपनी कुछ अतरिक्त जानकारी देनी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है विकल्प योजना? - फोटो : AdobeStock
  • फिर जब यात्री अपनी जानकारियां देता है तो फिर अगर उसी रूट की किसी दूसरी ट्रेन में सीटें उपलब्ध होती हैं, तो आपको कंफर्म सीट दी जाती है। हालांकि, यहां ये जान लें कि आपको कंफर्म सीट तभी मिल सकती है जब किसी ट्रेन में सीट खाली हो और आपने ट्रेन टिकट बुक करते समय वैकल्पिक ट्रेन का ऑप्शन चुना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें