Indian Railways News Today: अगर आप उन लोगों में से हैं जो नियमित रूप से ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अहम है। आज से रेल विभाग ने जनरल टिकट बुक करने के लिए इस्तेमाल होले वाले एप को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
अब जनरल टिकट किस एप से बुक करें?
- फोटो : Adobe stock
Indian Railways News Today: अगर आप रोज ट्रेन से सफर करते हैं और मोबाइल से जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट बुक करते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बड़ा बदलाव लेकर आया है। भारतीय रेलवे ने 1 मार्च से अपने पुराने और लोकप्रिय UTS एप को बंद कर दिया है।
यह एप लंबे समय से अनारक्षित टिकटों के लिए यात्रियों का सबसे भरोसेमंद डिजिटल साधन रहा है। लाखों लोग रोजाना स्टेशन की लाइन से बचने के लिए इसी एप का इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब यात्रियों को नई व्यवस्था के तहत दूसरे एप पर शिफ्ट होना होगा।
रेलवे का दावा है कि यह बदलाव यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, तेज़ और आधुनिक टिकटिंग अनुभव देने के लिए किया गया है। आज से शुरू हुए इस बदलाव के साथ ही यात्रियों के मन में सवाल है अब टिकट कहां से बुक होगा और क्या नई सुविधा मिलेगी? आइए इन सवालों का जवाब आपको इसी लेख में मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 5
अब जनरल टिकट किस एप से बुक करें?
- फोटो : Adobe stock
अब किस ऐप से बुक होंगे टिकट?
UTS ऐप बंद होने के बाद अब सभी अनारक्षित टिकटों की बुकिंग RailOne ऐप के माध्यम से की जाएगी।
IRCTC द्वारा अधिकृत यह नया प्लेटफॉर्म रिजर्वेशन और अनारक्षित टिकटिंग को एक ही जगह उपलब्ध कराता है।
यात्रियों को अब अलग-अलग एप रखने की जरूरत नहीं होगी।
एक ही एप से जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और रिजर्व सीट टिकट बुक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
अब जनरल टिकट किस एप से बुक करें?
- फोटो : Adobe stock
क्या होंगे नए एप के फायदे?
RailOne एप में बेहतर सर्वर स्पीड और आसान इंटरफेस दिया गया है।
पेमेंट के लिए UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं।
टिकट हिस्ट्री और रिफंड की प्रक्रिया भी पहले से ज्यादा सरल बनाई गई है।
इससे यात्रियों को तेज और पारदर्शी सेवा मिलेगी।
4 of 5
अब जनरल टिकट किस एप से बुक करें?
- फोटो : पीटीआई
नए एप की खास खूबियां
RailOne ऐप में लाइव ट्रेन स्टेटस, PNR चेक, ट्रेन सर्च और डिजिटल टिकट स्टोरेज जैसी सुविधाएं एक साथ मिलेंगी।
QR कोड आधारित टिकट सिस्टम से चेकिंग प्रक्रिया भी आसान होगी।
पुराने UTS ऐप का R-Wallet बैलेंस भी उसी मोबाइल नंबर से लॉगिन करने पर नए सिस्टम में ट्रांसफर हो जाएगा।
अब जनरल टिकट किस एप से बुक करें?
- फोटो : Adobe stock
यात्रियों पर क्या पड़ेगा असर?
शुरुआती दिनों में कुछ तकनीकी बदलाव के कारण परेशानी हो सकती है, लेकिन रेलवे का कहना है कि यह कदम डिजिटल सुविधा बढ़ाने के लिए उठाया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत RailOne एप डाउनलोड कर लें और अपनी यात्रा से पहले अकाउंट अपडेट कर लें, ताकि टिकट बुकिंग में कोई दिक्कत न आए।