फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Rule: क्या टीटीई के अलावा रेलवे पुलिस भी चेक कर सकती है ट्रेन टिकट? परेशानी न हो इसलिए नियम जान लें

Tue, 23 Dec 2025 07:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train Ka Ticket Kaun Check Kar Sakta Hai: अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन आपका ट्रेन टिकट चेक कर सकता है और कौन नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या रेलवे पुलिस चेक कर सकती है आपका ट्रेन टिकट? - फोटो : Amar Ujala
Indian Railway Ticket Check Rule: क्या आपने कभी भारतीय ट्रेन से सफर किया है या आप करने वाले हैं? अगर हां, तो आपके लिए भारतीय रेलवे के नियमों के बारे में जानना जरूरी हो जाता है। इसमें कई तरह के अलग-अलग नियम शामिल हैं जिनमें यात्रा से लेकर खानपान और ट्रेन संबंधित कई नियम शामिल हैं।

ऐसा ही एक नियम है आपके टिकट से जुड़ा यानी ट्रेन टिकट से जुड़ा हुआ नियम। ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट होना जरूरी होता है जिसकी बुकिंग पहले से हो जाती है, लेकिन अगर आपके पास ट्रेन टिकट नहीं होता है तो आप पर जुर्माना लग सकता है। टीटीई यात्रियों का टिकट चेक करता है, लेकिन क्या टीटीई के अलावा कोई और जैसे, रेलवे पुलिस आपका ट्रेन टिकट चेक कर सकती है या नहीं? चलिए जानते हैं इससे जुड़ा नियम क्या कहता है। यात्रीगण अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या रेलवे पुलिस चेक कर सकती है आपका ट्रेन टिकट? - फोटो : Adobe Stock
बिना टिकट जुर्माने का प्रावधान
  • अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपको इसके लिए कंफर्म ट्रेन टिकट चाहिए होता है जिसमें RAC ट्रेन टिकट भी आता है। वहीं, अगर आप ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हैं यानी नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो ऐसे में आप पर जुर्माना लग सकता है। इसलिए हमेशा ट्रेन टिकट लेकर ही सफर करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
क्या रेलवे पुलिस चेक कर सकती है आपका ट्रेन टिकट? - फोटो : AdobeStock
कौन चेक कर सकता है आपका टिकट?
  • अगर आप ट्रेन में टिकट लेकर यात्रा करते हैं तो आपका टिकट चेक किया जाता है और ये अधिकार सिर्फ ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर यानी टीटीई को होता है। साथ ही टिकट चेकिंग स्टाफ यानी टीसी भी इसमें शामिल होते हैं। आप जब भी सफर पर जाते हैं तो आपका ट्रेन टिकट दिखाने की मांग ये आपसे कर सकते हैं। साथ ही अगर आप बिना टिकट पाए जाते हैं तो आप पर ये जुर्माना भी लगा सकते हैं।

4 of 5
क्या रेलवे पुलिस चेक कर सकती है आपका ट्रेन टिकट? - फोटो : AdobeStock
  • अगर कोई यात्री बिना ट्रेन टिकट सफर करता है तो उस पर टीटीई या टीसी जुर्माना लगा सकता है। इसकी रसीद आपको मिलती है। टीटीई के पास इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है जिसमें वो टिकट चेक करता है। वहीं, टिकट न होने पर आप पर जुर्माना लगाता है। वहीं, यात्री के पास ये अधिकार होता है कि वो टीटीई या टीसी से उनकी आईडी मांग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या रेलवे पुलिस चेक कर सकती है आपका ट्रेन टिकट? - फोटो : AdobeStock
क्या रेलवे पुलिस के पास होता है अधिकार?
  • आपने ट्रेन में पुलिस जरूर देखी होगी। दरअसल, ये आम पुलिस नहीं बल्कि रेलवे पुलिस होती है। इसमें आरपीएफ और जीआरपी शामिल होती है। ट्रेन की सुरक्षा से लेकर यात्रियों की सुरक्षा करना रेलवे पुलिस का काम होता है। यहां जान लें कि रेलवे पुलिस यात्रियों से टिकट नहीं मांग सकती और न ही टिकट को लेकर कोई जुर्माना लगा सकती है। हालांकि, अपराध से जुड़ा संदेह होने में या सुरक्षा को लेकर ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें