Railway Station Waiting Room Rules: भारतीय रेलवे से सफर करते समय अक्सर ट्रेन लेट होने या कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने के लिए हमें स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में होटल का भारी-भरकम खर्च बचाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बने वेटिंग रूम (प्रतीक्षा कक्ष) सबसे बेहतरीन विकल्प होते हैं।
बहुत से यात्री जानकारी के आभाव में कन्फर्म या आरएसी टिकट होने के बाद भी वे स्टेशन पर बने इन वेटिंग रूम्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं। आपको बता दें कि यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त होती है। इसके लिए आपको स्टेशन पर कितनी देर रुकना इसकी एक तय सीमा निर्धारित की है। आइए इस लेख में समझते हैं कि कन्फर्म टिकट होने के बाद आप रेलवे स्टेशन पर कितने घंटे इंतजार कर सकते हैं।