What to Do If RPF Police Asks for Train Ticket: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए देशभर में हजारों ट्रेनों का चला रहा है। ये ट्रेनें देश के प्रमुख स्थानों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती हैं। ट्रेनें यात्रा करने का सुविधाजनक और किफायती साधन हैं। इसी वजह से हर रोज लाखों यात्री इसमें सफर करते हैं। यात्रियों को सफर का अच्छा अनुभव दिया जा सके इसे देखते हुए रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। कई बार देखने को मिलता है ट्रेनों में रेलवे पुलिसकर्मी यात्रियों से उनका टिकट चेक करते हैं। वहीं अगर किसी यात्री के पास टिकट नहीं होता है तो इस स्थिति में वे जबरन उससे पैसों की मांग करते हैं। क्या सच में रेलवे पुलिस कर्मियों के पास यह अधिकार है कि वह यात्रियों से उनका टिकट चेक कर सकें? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।