भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क्स में से एक है। लोगों की सुविधा के लिए यह लागातार अपने नेटवर्क में विस्तार कर रही है, जिसके तहत नए ट्रेन कोच, नई रेलवे लाइन व नए स्टेशनों को शुरू किए जा रहे हैं। आबादी के बढ़ने से इंफ्रास्ट्रक्चर का भी बढ़ना बेहद जरूरी हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे खुद को लगातार अपडेट कर रही है। इस अपडेशन के तहत कई बार भारतीय रेलवे कुछ रेलवे स्टेशनों को बंद भी कर देती है। क्या आपने भी कभी ऐसा स्टेशन देखा है, जो अब भारतीय रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया हो? अगर देखा होगा तो आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर ऐसा क्यों किया जात है? बहुत कम लोग हैं जो इसके पीछे की वजह जानते हैं। क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह रही होगी? तो आइए आज हम आपको बताते हैं, कि रेलवे स्टेशनों को आखिर क्यों किया जाता है बंद।